महामना मालवीय इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

3000 विद्यार्थियों ने लिया यातायात नियमों के पालन का संकल्प

अवधी खबर संवाददाता

वाराणसी। जनपद वाराणसी के महामना मालवीय इंटर कॉलेज, बच्छांव, चुनार रोड में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यवहारगत परिवर्तन को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर.टी.ओ. प्रवर्तन, वाराणसी मनोज वर्मा रहे।

विशिष्ट अतिथियों में आर.टी.ओ. प्रशासन राघवेंद्र सिंह, ए.आर.टी.ओ. प्रवर्तन सुधांशु रंजन, मनोविज्ञान के सेवानिवृत्त प्रोफेसर, संरक्षक अवधी खबर डॉ. ओ.पी. चौधरी तथा लोकप्रिय बिरहा गायक एवं प्रधानाध्यापक डॉ. मन्नू यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमणि सिंह के संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सड़क सुरक्षा भी कक्षा अनुशासन के समान आवश्यक है और यातायात नियमों का पालन जीवन रक्षा का मूल आधार है।


ए.आर.टी.ओ. प्रवर्तन सुधांशु रंजन ने देश में सड़क दुर्घटनाओं की भयावह स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व के कुल वाहनों का मात्र एक प्रतिशत भारत में है, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली कुल मृत्यु का लगभग 11 प्रतिशत भारत में होता है।


डॉ. ओ.पी. चौधरी ने बच्चों में जागरूकता के मनोवैज्ञानिक पक्ष पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चे अनुकरण के माध्यम से नियम, नैतिकता और जीवन मूल्य सीखते हैं, इसलिए परिवार और समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।


आर.टी.ओ. प्रशासन राघवेंद्र सिंह ने वाहन चलाने से पूर्व वैध ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व पर बल देते हुए बताया कि यदि नाबालिग बिना लाइसेंस वाहन चलाते पाए जाते हैं तो अभिभावकों पर ₹25,000 का जुर्माना और छह माह की सजा का प्रावधान है।


मुख्य अतिथि मनोज वर्मा ने मानव जीवन के मूल्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लापरवाह सड़क व्यवहार से अमूल्य जीवन नष्ट नहीं होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे घर जाकर अपने परिवार और समाज को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

साथ ही ओवरस्पीडिंग से बचने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, दोपहिया वाहन पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट तथा सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट के प्रयोग पर जोर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. मन्नू यादव द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर प्रस्तुत प्रेरक बिरहा गायन रहा, जिसमें सुरक्षित लेन ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग से बचाव जैसे संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने उनकी प्रस्तुति की सराहना की।


इस अवसर पर लगभग 3000 विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें अधिकांश ग्रामीण पृष्ठभूमि से थे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राध्यापिका मंजुला सिंह ने किया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रमणि सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन किया तथा सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *