शंभू नाथ तिवारी ग्रामोदय विद्यालय में उल्लासपूर्वक मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

Spread the love

प्रियंका वर्मा

गगौली चौराहा, अयोध्या।
शंभू नाथ तिवारी ग्रामोदय विद्यालय, गगौली चौराहा में देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं निर्देशिका रंजू तिवारी, डायरेक्टर अनिल तिवारी, प्रबंधक चंद्र देव तिवारी, सुनील कुमार, नरसिंह पांडे, चक्रधारी पांडे, कृष्ण विजय पाल, कनकलता शर्मा, दीपांशी सिंह, प्रिया कनौजिया, खुशी, पल्लवी, आरती सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका एवं प्रधानाचार्य रंजू तिवारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जोशपूर्ण नारों के माध्यम से अपनी मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


इस अवसर पर देश के शहीद वीर जवानों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रधानाचार्य रंजू तिवारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पर्वों एवं राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को समझने तथा उनका सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा में प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए गए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी तथा छात्राओं ने मनमोहक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रंजू तिवारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं एवं कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *