चीनी मिल की लापरवाही से मिझौडा मार्ग पर दो दिनों से भीषण जाम, राहगीर बेहाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।
मिझौडा मार्ग स्थित चीनी मिल की लापरवाही के चलते पिछले दो दिनों से मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम में फंसे सैकड़ों वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि कड़ाके की ठंड के बीच किसान सड़क पर ही रात बिताने को मजबूर हो गए।


बताया जा रहा है कि चीनी मिल परिसर के आसपास गन्ना लदे वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही तथा उचित ट्रैफिक प्रबंधन के अभाव में जाम लगातार गंभीर होता जा रहा है। लंबी कतारों में खड़े ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य वाहन घंटों तक रेंगते नजर आ रहे हैं, जिससे पूरा मार्ग ठप हो गया है। जाम में फंसे लोगों को खाने-पीने और शौच जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजमर्रा के यात्रियों को भी इस जाम के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि चीनी मिल प्रशासन की उदासीनता के चलते इस मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। जिला प्रशासन से मांग की है कि चीनी मिल के पास तत्काल प्रभाव से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए, गन्ना लदे वाहनों के लिए अलग मार्ग निर्धारित किया जाए तथा पुलिस बल की तैनाती कर जाम से राहत दिलाई जाए, ताकि आमजन को इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *