विद्यार्थियों की निखरेगी प्रतिभाएं, योगी सरकार 345 ग्राम पंचायतों में स्थापित कराएगी आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जिले के प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार अंबेडकरनगर के 345 ग्राम पंचायतों में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करा रही है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने तथा युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से शैक्षणिक पुस्तकें, ई-कंटेंट एवं डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इन लाइब्रेरी में हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा, कंप्यूटर, बैठने की व्यवस्था तथा आधुनिक फर्नीचर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, ताकि छात्र-छात्राएं एक बेहतर अध्ययन वातावरण में अपनी तैयारी कर सकें।

उन्होंने बताया कि इन सभी लाइब्रेरियों में नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित पुस्तकों के अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, सामान्य ज्ञान सामग्री, संदर्भ ग्रंथ तथा दैनिक समाचार पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी को आधुनिक शैक्षणिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

मील का पत्थर साबित होगी योजना

योगी सरकार के अनुरूप आगामी तीन से चार माह के भीतर सभी डिजिटल लाइब्रेरी को पूर्ण रूप से क्रियाशील कर दिया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन को घर के निकट ही उच्चस्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

यह योजना ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, डिजिटल साक्षरता को प्रोत्साहित करने तथा “डिजिटल इंडिया” और शिक्षित ग्राम की अवधारणा को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक लाइब्रेरी पर लगभग 04 लाख रुपये खर्च होगा, जिसका टेंडर प्रक्रिया में है। स्थानीय लोगों में डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर काफी उत्साह है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *