बसखारी विकासखंड में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फर्जी बिलों का खेल उजागर

Spread the love

बिना दिनांक, एक-सा सीरियल नंबर और महंगे दामों पर सामग्री खरीद का आरोप

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा टडवा दरब सहित कई ग्राम पंचायतों में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किए गए बिल-वाउचर ने पंचायत स्तर पर चल रहे कथित फर्जीवाड़े की पोल खोल दी है। पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार विकास कार्यों में नियमों को ताक पर रखकर भुगतान दिखाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाबली कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर, अनन्या टेंडर्स सोनगांव अकबरपुर तथा गणेश ईंट उद्योग परसौली सुतहरपारा आलापुर द्वारा जारी कई बिल बिना दिनांक के पाए गए हैं, जो भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। नियमानुसार प्रत्येक कार्य के नाम से संबंधित बिल-वाउचर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दिनांक, लोकेशन और स्पष्ट विवरण के साथ अपलोड होना अनिवार्य है।

सबसे चौंकाने वाला मामला गणेश ईंट उद्योग परसौली सुतहरपारा आलापुर से जुड़ा सामने आया है, जहां दिसंबर माह में एक ही सीरियल नंबर पर दो अलग-अलग बिल जारी किए गए हैं, जबकि दोनों बिलों में अलग-अलग मूल्य का सामान दर्शाया गया है। नियमों के अनुसार प्रत्येक बिल का सीरियल नंबर अलग होना चाहिए, ऐसे में यह सीधा-सीधा फर्जीवाड़े की ओर इशारा करता है।

स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि जब अम्बेडकर नगर में हर दो किलोमीटर पर ईंट भट्ठा उपलब्ध है, तो फिर ग्राम पंचायत सचिवों को 50–60 किलोमीटर दूर स्थित आदर्श ईंट भट्ठा बीकेओ करसरा, बिलारी, आजमगढ़ से महंगे दामों पर ईंटें खरीदने की मजबूरी क्यों पड़ी। कहीं इसके पीछे कोई सांठ-गांठ या कमीशनखोरी तो नहीं?

सूत्रों के अनुसार यह समस्त डाटा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से प्राप्त हुआ है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इन गंभीर अनियमितताओं पर संज्ञान लेंगे या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।


Spread the love

Related Posts

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बड़ा फैसला!धार्मिक समिति का गठन, मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों का करेगी संचालन

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की गई। ट्रस्ट ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के…


Spread the love

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *