पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक टक्कर: ट्रक से भिड़ी कार, मासूम समेत तीन की मौत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बेवाना थाना क्षेत्र में 161 किलोमीटर के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में गोरखपुर जनपद के बेलाघाट थाना क्षेत्र के रामपुर गोसाई निवासी विजय कुमार यादव (50), लक्ष्मी (40) पत्नी मुकेश तथा छह वर्षीय मासूम वीर की मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं कार चालक विनय कुमार यादव पुत्र अंश, मुकेश की पुत्री गुनगुन (14) और कनिष्का (5) समेत अन्य घायल हो गए। घायलों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल अकबरपुर भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष सर्वदमन सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।


Spread the love

Related Posts

लेखपाल के मना करने के बावजूद सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, स्वयं सहायता समूह शेड प्रभावित

Spread the love

Spread the loveअन्नपूर्णा भवन और स्वयं सहायता समूह शेड के लिए आवंटित गाटा संख्या 113 पर खड़ी की गई दीवार, अतिक्रमण हटाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *