आत्म प्रकाश सिंह ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में पी.एच.डी. की उपाधि की प्राप्त

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।
जनपद अंबेडकरनगर की तहसील भीटी अंतर्गत ग्राम मदारभारी के मजरे खमपुर के लिए गर्व का अवसर है। गांव के निवासी आत्म प्रकाश सिंह, पुत्र अनिल कुमार सिंह, ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आत्म प्रकाश सिंह ने अपना शोध कार्य “Cloud Backed Optimal Gateway Detection Techniques in an Integrated Internet MANET” विषय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

उनका शोध ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। यह शोध सीमित संसाधनों में बेहतर और स्थिर इंटरनेट उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा संचार बाधाओं जैसी आपात परिस्थितियों में प्रभावी नेटवर्क समाधान प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

उनका अध्ययन आधुनिक क्लाउड तकनीक और मोबाइल एडहॉक नेटवर्क के समन्वय पर आधारित है, जो विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में मजबूत, भरोसेमंद और तेज़ नेटवर्क प्रणाली विकसित करने की दिशा में उपयोगी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह शोध ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत ग्रामीण कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है।


गौरतलब है कि आत्म प्रकाश सिंह अपने गांव मदारभारी के मजरे खमपुर से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।


यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण से उच्चतम शैक्षणिक लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। आत्म प्रकाश सिंह की उपलब्धि निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। ग्रामवासियों, परिजनों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Spread the love

Related Posts

नियमित योगाभ्यास से बढ़ती है कार्यक्षमता और सकारात्मकता – डॉ० तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’, योग प्रशिक्षक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच योग व्यक्ति को शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। विद्यार्थी, शिक्षक, गृहिणी, कर्मचारी एवं वरिष्ठ…


Spread the love

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Spread the love

Spread the loveकुल्हाड़ी के बट और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के रेवली गांव में रविवार सुबह जमीन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *