बजट से व्यापारी, किसान और उद्योगपति निराश

Spread the love

ईंधन महंगाई व कर सुधारों पर चुप्पी, छोटे निवेशकों पर बढ़ा बोझ

अवधी खबर संवाददाता

लखनऊ। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आम बजट से देश के व्यापारी, किसान और उद्योगपति खासे निराश नजर आ रहे हैं। बजट में बढ़ती महंगाई, विशेषकर डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस को एक बार फिर जीएसटी के दायरे से बाहर रखकर नजरअंदाज किया गया है। डबल इंजन सरकार होने के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस पहल न होने से कारोबारी वर्ग में असंतोष है।

छोटे व्यापारियों को आज भी ऋण के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि इनकम टैक्स स्लैब में कोई उल्लेखनीय राहत नहीं दी गई। व्यापारियों और उद्योग समूहों से जुड़े कस्टम विवाद, लाइसेंसिंग प्रक्रिया और टैक्स से जुड़े न्यायिक सुधारों की जरूरत अब भी बनी हुई है, लेकिन बजट में इस पर स्पष्ट रोडमैप नहीं दिखा।

बजट में सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में वृद्धि किए जाने से शेयर और डेरिवेटिव ट्रेडिंग छोटे निवेशकों के लिए और महंगी हो सकती है। वहीं निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कच्चे माल पर शुल्क और लॉजिस्टिक लागत कम करने के उपाय भी अपर्याप्त रहे, जिससे निर्यातक संतुष्ट नहीं हैं।

उद्योगपतियों का कहना है कि रॉ मैटेरियल पर 18 प्रतिशत जीएसटी चुकाने के बाद तैयार माल पर केवल 5 प्रतिशत जीएसटी लगता है। इस प्रक्रिया में लगभग 13 प्रतिशत राशि जीएसटी पोर्टल पर फंसी रह जाती है। उद्यमियों की मांग है कि केंद्र सरकार इस राशि के शीघ्र भुगतान का प्रावधान करे, ताकि पूंजी पोर्टल पर अटकी न रहे और सीधे व्यापार में उपयोग हो सके।


Spread the love

Related Posts

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Spread the love

Spread the loveकुल्हाड़ी के बट और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के रेवली गांव में रविवार सुबह जमीन…


Spread the love

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित एवं जनपद के यूथ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *