बाल संस्कार केंद्र में शिक्षा का संकल्प: द कैम्ब्रियन स्कूल ने 40 बच्चों को भेंट कीं निःशुल्क पुस्तकें

Spread the love

अवधी खबर

प्रियंका वर्मा

अयोध्या।अयोध्या जनपद के जमतरा घाट स्थित आयुष्मान फाउंडेशन द्वारा संचालित अयोध्या बाल संस्कार केंद्र में मंगलवार को निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम द कैम्ब्रियन स्कूल के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के 40 जरूरतमंद बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम की पुस्तकें वितरित की गईं।इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना रहा।

पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।कार्यक्रम में द कैम्ब्रियन स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. जयंत चौधरी, पीजीटी गणित शिक्षक शिशिर दुबे, टीजीटी गणित शिक्षक ऋषभ पटेल तथा विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता कर बच्चों के साथ संवाद किया और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर आयुष्मान फाउंडेशन की ओर से पवन पटेल, राजू यादव, शीतला प्रसाद वर्मा, इति सोनकर, नीलम श्रीवास्तव एवं काजल सागर मौजूद रहे।

संस्था के प्रतिनिधि शीतला प्रसाद वर्मा ने विद्यालय प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।प्रधानाचार्य डॉ. जयंत चौधुरी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालय भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।कार्यक्रम के अंत में केंद्र की संचालिका इति सोनकर ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *