नाबालिग को बरामद कर आरोपी को भेजा जेल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पीड़िता के पिता ने थाना महरुआ में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही दूसरे समुदाय का युवक उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है।

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने और पीड़िता के नाबालिग होने के कारण थाना प्रभारी महेंद्र सरोज ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की।
थाना प्रभारी के निर्देश पर उप निरीक्षक अमित सिंह, हेड कॉन्स्टेबल धीरज, कॉन्स्टेबल नितिन सिंह व महिला आरक्षी आशा यादव की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे सुल्तानपुर-अकबरपुर रोड स्थित सरहरी पेट्रोल पंप के पास से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद कैफ पुत्र यार मोहम्मद निवासी सारखने किशनीपुर थाना महरुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसे अग्रिम देखभाल और काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। थाना महरुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *