पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, सरिया-डंडे से पीटकर किया घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर सरिया और डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी भीटी भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार महरुआ गांव निवासी मोहम्मद रफीक पुत्र स्व. मोहम्मद बिफई सोमवार को महरुआ मछली मंडी में मछली खरीदने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उन पर सरिया व डंडों से हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाकर घर पहुंचाया।


घटना की सूचना पर उनकी पत्नी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय थाने को अवगत कराया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार हेतु सीएचसी भीटी भेजा गया। पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि कुछ दिन पहले निखिल पुत्र सतीराम निवासी महरुआ द्वारा मोटरसाइकिल से उनके पति का एक्सीडेंट हो गया था, जिस मामले में आपसी समझौता भी हो गया था।

उसी रंजिश को लेकर गांव के ही एक कोटेदार के इशारे पर निखिल व अन्य दो-तीन लोगों ने मिलकर हमला किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी है। घायल को इलाज के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *