दामूपुर में दो घरों के ताले टूटे, लाखों के जेवरात व 80 हजार नकद चोरी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
अहिरौली थाना क्षेत्र के दामूपुर गांव में बीती रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी व कीमती जेवरात पार कर दिए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है।


जानकारी के अनुसार ग्राम दामूपुर निवासी अनिल कुमार वर्मा पुत्र रामदीन एवं संतोष कुमार वर्मा पुत्र रामबक्श वर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15/16 फरवरी की रात अज्ञात चोर घर के कमरे का ताला काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी नकदी और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए।


पीड़ितों के अनुसार चोरी गए सामान में तीन छागल, दो पायल, करधन, गले का लॉकेट, एक अंगूठी, कान के झुमके, कुंडल, झाला, एक कमरबंद, तीन जोड़ी बिछुआ सहित करीब 80 हजार रुपये नकद शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *