21 दिन में तीन बड़ी चोरियां! लाखों की नकदी-जेवरात पार, पुलिस खुलासे में नाकाम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2026 की शुरुआत ही आपराधिक घटनाओं से हुई है। महज 21 दिनों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और अनुमानित 10 से 11 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए। लगातार घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

पहली घटना – 3 जनवरी

3 जनवरी की रात अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग पर चनवा चौराहे स्थित महेश एंड संस ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। यहां से लगभग 20 हजार रुपये नकद और हजारों रुपये के चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। पुलिस ने 4 जनवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

दूसरी घटना – 14 जनवरी

14 जनवरी की रात मेदीपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन किसानों जगराम यादव, रामकरन और राजेश यादव के घरों में धावा बोला। बदमाश करीब 60 हजार रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस मामले में 15 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया।

तीसरी घटना – 26 जनवरी

सबसे चौंकाने वाली घटना 26 जनवरी की रात हुई, जब कोतवाली से महज 200 मीटर दूरी पर अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित कविता तिवारी के घर में चोरी हो गई। चोर 50 हजार रुपये नकद और करीब 3 से 4 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। इस प्रकरण में 27 जनवरी को अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
लगातार तीन बड़ी वारदातों के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। करीब एक महीना बीतने को है, लेकिन आरोपियों तक पहुंचने में नाकामी से रात्रि गश्त और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या बोले क्षेत्राधिकारी

नीतीश कुमार तिवारी ने कहा कि सभी घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *