अयोध्या/बीकापुर में भव्य रामकथा का आयोजन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आदि शक्ति जगत जननी माता राधा रानी की पावन भूमि अयोध्या धाम से पधारे परम श्रद्धेय श्री इंद्रेश कौशिक जी महाराज के श्रीमुख से बीकापुर में भव्य श्री राम कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन दूसरे दिन भी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
बताया गया कि अयोध्या जी धाम में आयोजित 206 कथाओं की श्रृंखला में यह विशेष रामकथा भी शामिल है, जिसमें हजारों शिष्यों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विशाल आयोजन किया गया। कथा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण जय श्री राम के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।


परम पूज्य महाराज श्री के मुखारविंद से जब भगवान श्री राम की अनंत लीलाओं और आदर्श चरित्र का वर्णन हुआ, तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो स्वयं प्रभु कथा पंडाल में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हों। श्रद्धालु कथा-रस में डूबकर भावविभोर दिखाई दिए।


कथा के दौरान रामचरितमानस का विधिवत पाठ, श्रीमद्भागवत का श्रवण तथा भगवान श्री राम और अन्य देवी-देवताओं की सुंदर झांकियों का दर्शन भी कराया गया। गुरुजी द्वारा रामायण के चरित्रों का मार्मिक और प्रेरणादायी वर्णन उपस्थित जनसमूह के हृदय को छू गया।


आयोजन समिति के अनुसार कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रेरणादायी और पुण्यदायी बताया।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *