धमकी भरी ऑडियो के बावजूद कार्रवाई नहीं, अपराधियों को पनाह देने के आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।
जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र में खुलेआम गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की ऑडियो सामने आने के बाद भी पुलिस की निष्क्रियता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, तभी इस तरह की गंभीर धमकियों के बावजूद सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे।


बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में युवक को मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भाषा और लहजा इतना आपत्तिजनक है कि सुनने वालों की रूह कांप जाए। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई न होना लोगों को हैरान कर रहा है।


ग्राम महमदपुर निवासी अनुराग यादव पुत्र शिवकुमार का आरोप है कि 16 फरवरी 2026 को बहरी गांव के पास कुछ लोगों ने उसे रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फोन पर भी लगातार गाली-गलौज और धमकी दी गई, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है।


पीड़ित का कहना है कि उसने मामले में थाना स्तर पर शिकायत दी है और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों में सख्ती नहीं बरती गई तो क्षेत्र में अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। लोगों ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि कानून का भय कायम रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *