तेज रफ्तार का कहर! अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद अंबेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरामदपुर जरियारी कुड़ी गांव के तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। एक ही गांव के तीनों युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे बरामदपुर कुड़ी निवासी एम कुमार पुत्र निनकऊ, सत्येंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम तथा मुकेश पुत्र मिठाई सभी की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष दो मोटरसाइकिलों से सुल्तानपुर-अकबरपुर हाईवे पर सुखारीगंज चौराहे की ओर से वापस अपने गांव लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि आनंदनगर चौराहे से पहले साईं ढाबा के समीप किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश पड़े रहे, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एम कुमार की लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष महेंद्र सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक थाने में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई थी।
एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से बरामदपुर जरियारी कुड़ी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *