फोन पर जान से मारने की धमकी का आरोप, अधिवक्ता ने एसपी से लगाई गुहार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद न्यायालय में विधि व्यवसाय करने वाले एक अधिवक्ता ने फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में स्थानीय थाना महरुआ पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया गया है।


जानकारी के अनुसार, खडहरा गांव थाना महरुआ निवासी अधिवक्ता पंकज पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 16 फरवरी 2026 की सुबह उनके परिचित अनुराग यादव, निवासी महमदपुर थाना महरुआ, अपने घर से बिजली मीटर संबंधी कार्य के लिए जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में अमरजीत तिवारी, इन्द्रजीत तिवारी, प्रांजल तिवारी, विशाल निवासी सिबला, थाना जयसिंहपुर, जिला सुल्तानपुर तथा प्रियांशु ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज की।


पीड़ित के मुताबिक, अनुराग यादव ने घटना की जानकारी फोन के माध्यम से उन्हें दी। इस पर अधिवक्ता ने संबंधित पक्ष से बातचीत की, तो आरोप है कि फोन पर ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, बाद में पुनः फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। अधिवक्ता का कहना है कि कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है।


शिकायत में यह भी उल्लेख है कि 27 जनवरी 2026 की रात लगभग 10:10 बजे भी एक मोबाइल नंबर से कॉल कर स्वयं को अमरजीत तिवारी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। अधिवक्ता ने बताया कि पूरे प्रकरण की लिखित सूचना 18 फरवरी 2026 को थाना महरुआ में दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आहत होकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का अनुरोध किया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *