शादी समारोह से बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद इलाके में वाहन सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, अयोध्या जनपद के थाना बीकापुर क्षेत्र के महावा निवासी घनश्याम यादव 12 फरवरी 2026 को अपने रिश्तेदार शिवनारायण निवासी दहेमा, थाना भीटी की पुत्री कंचन के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।

समारोह में व्यस्त रहने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP 42 BN 1403 (हीरो स्प्लेंडर प्लस, काला-सिल्वर रंग) घर के बाहर से चोरी हो गई।


जब घनश्याम यादव घर लौटने के लिए बाहर निकले तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने थाना भीटी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *