मंच संचालन की कला को नई दिशा देगी सफल मंच संचालन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। साहित्यिक, सामाजिक एवं मंचीय गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े प्रख्यात साहित्यकार, मंच संचालक और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु की नई पुस्तक सफल मंच संचालन शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रही है। यह पुस्तक मंच संचालन की कला को व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।


पुस्तक में मंच संचालन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों को सरल और व्यवहारिक ढंग से समझाया गया है। इसमें मंच भाषा, व्यक्तित्व विकास, स्वर एवं उच्चारण की शुद्धता, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने की विधि, कवि सम्मेलन के संचालन की शैली, राष्ट्रीय पर्वों के कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट सहित अनेक उपयोगी उदाहरण शामिल किए गए हैं, जो नए और अनुभवी मंच संचालकों दोनों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे।

लेखक डॉ. तारकेश्वर मिश्र जिज्ञासु का कहना है कि इस पुस्तक का उद्देश्य मंच संचालन को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर उसे प्रभावशाली संवाद और प्रस्तुति का माध्यम बनाना है, जिससे कार्यक्रम अधिक प्रभावी और आकर्षक बन सकें।


उन्होंने बताया कि पुस्तक के प्रकाशन के बाद एक भव्य समारोह आयोजित कर इसका विधिवत विमोचन किया जाएगा, जिसमें साहित्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *