श्रीमद्भागवत जी साक्षात् कल्पवृक्ष: आचार्य ज्ञानचंद द्विवेदी

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता

प्रियंका वर्मा
अयोध्या।

विकासखंड पूराबाजार के राजेपुर गांव में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास पर चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में कथा ब्यास आचार्य ज्ञानचंद द्विवेदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत साक्षात् कल्पवृक्ष है, जो समस्त मनोरथों के पूर्ति तथा भगवत्दर्शन कराने में सर्वथा समर्थ हैं।


कथा ब्यास ने कहा कि जीव सांसारिक पदार्थों में सुख ढूंढ रहा है पर सुख तो भगवान के भजन में ही है। ब्रह्मा जी ने अनेक प्रकार की सृष्टि की। मनु जी के वंश में तीन कन्याओं ने जन्म लिया, तथा दो पुत्रों ने जन्म लिया मनु जी महाराज के पौत्र ध्रुव जी महाराज की छै महीने की साधना के फलस्वरूप भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ।

श्री पृथु जी ने भगवान से एक ही कान में दश हजार कान की क्षमता मांग कर अनवरत भगवान की कथा सुनने का वरदान मांगा। व्यासपीठ से पंचम स्कंध में कहा जाता था भरतोपाख्यान तथा भूगोल खगोल का एवं ग्रहों का नक्षत्रों का विशद वर्णन सुनाया गया। हजारों श्रोताओं ने श्रद्धा पूर्वक भगवान की दिव्य कथा को श्रवण किया। इससे पूर्व चम्पत राय महासचिव श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट अयोध्या, डॉ अनिल कुमार मिश्रा, कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह सभापति विधान परिषद उत्तर प्रदेश ने व्यास पीठ की आरती करके कथा का शुभारंभ कराया।

कथा में मुख्य यजमान भगवान बक्स सिंह, आशा सिंह, विधायक अभय सिंह, महंत अनुभव दास जी, महंत दिलीप दास, सुधीर प्रकाश श्रीवास्तव सदस्य लोक सेवा आयोग, कृष्ण चंद्र, रमाशंकर सिंह, राम विभूति सिंह, अरविंद सिंह, संतोष सिंह सहित भारी संख्या में कथा श्रोता मौजूद रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


    Spread the love

    लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

    Spread the love

    Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *