मेधावी छात्रों का शैक्षिक सफर सफल, आईआईटी रुड़की व शांतिकुंज का किया अध्ययन भ्रमण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर। समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना के अंतर्गत जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 60 मेधावी छात्र-छात्राओं का पांच दिवसीय आउट ऑफ स्टेट एक्सपोजर विजिट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह दल शुक्रवार को शैक्षिक भ्रमण पूरा कर सकुशल वापस लौट आया।भ्रमण के दौरान छात्रों ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज और आईआईटी रुड़की जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का दौरा किया। यहां उन्होंने उच्च शिक्षा, आधुनिक तकनीक और अनुसंधान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं, जिससे उनके ज्ञान और दृष्टिकोण में विस्तार हुआ।

समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार चयनित मेधावी विद्यार्थियों को प्रदेश से बाहर उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों का अनुभव दिलाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 16 मार्च 2026 को केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।यात्रा के दौरान छात्रों ने शांतिकुंज एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के आध्यात्मिक और शैक्षिक वातावरण को नजदीक से देखा। वहीं आईआईटी रुड़की में सेंट्रल लाइब्रेरी, मुख्य भवन, कंप्यूटर लैब और खेल मैदान का अवलोकन कर आधुनिक शिक्षा प्रणाली को समझा।

इस कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह, जिला समन्वयक अखिलेश पांडे, नोडल अधिकारी शैलेंद्र चतुर्वेदी एवं संगीता गुप्ता के निर्देशन में किया गया।यात्रा प्रभारी शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ भ्रमण में भाग लिया तथा उच्च शिक्षण संस्थानों की कार्यप्रणाली और उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।भ्रमण दल में मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं के रूप में दिलीप यादव, कविता पांडे, इंदु मौर्य एवं रितु सिंह शामिल रहीं, जिन्होंने अपने कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *