पुलिस पर दुर्व्यवहार और जबरन वसूली के आरोप, एसपी से शिकायत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सरकारी ड्यूटी पर तैनात विद्युत विभाग के लाइनमैन और उनके सहयोगियों के साथ कथित अभद्रता और जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग के लाइनमैन फूलचंद 7 अप्रैल 2026 को जमुनीपुर नहर के पास 33 केवी लाइन के नीचे आ रही पेड़ों की डालों की कटाई का कार्य करवा रहे थे। यह कार्य विभागीय निर्देश पर कराया जा रहा था, जिसके लिए ठेकेदार और मजदूरों की मदद ली गई थी।


इसी दौरान आरिया पुलिस चौकी के कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने लाइनमैन, ठेकेदार और मजदूरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जबरन पैसे की मांग की। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों का रवैया और सख्त हो गया।


सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस ने एक ही पिकअप वाहन को कुछ ही घंटों के भीतर दो बार सीज कर दिया, जिसे पीड़ित पक्ष ने उत्पीड़न बताया है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी मौजूद होने का दावा किया गया है।


इस संबंध में लाइनमैन फूलचंद ने 8 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले में सभी की निगाहें पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *