वित्तीय अनियमितता पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)।जिले के भीटी क्षेत्र स्थित दुल्लापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक प्रवीण मिश्रा को वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पटेल द्वारा की गई।


बताया जा रहा है कि विद्यालय में एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) मद से धनराशि निकाली गई थी, लेकिन संबंधित कार्य नहीं कराया गया। मामले की शिकायत सामने आने के बाद जांच कराई गई, जिसमें वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई।


खंड शिक्षा अधिकारी, भीटी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले के उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि वित्तीय अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता आज से, कई राज्यों की टीमें पहुंचीं

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। 09 से 12 अप्रैल तक नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जलालपुर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय महिला इनामी हॉकी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां पूरी…


Spread the love

पुलिस पर दुर्व्यवहार और जबरन वसूली के आरोप, एसपी से शिकायत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सरकारी ड्यूटी पर तैनात विद्युत विभाग के लाइनमैन और उनके सहयोगियों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *