लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी संदेश जारी किया है। इसमें सभी थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अन्तरजनपदीय स्थानांतरण पाने वाले पुलिस कर्मियों को कार्यभार से मुक्त कर 1 घंटे के भीतर प्रस्थान कराना अनिवार्य होगा।


आदेश में साफ कहा गया है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर शिथिलता पाई गई, तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पहले से स्थानांतरित कर्मियों को भी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विभागीय कार्य में कोई बाधा न आए।

आदेश की प्रतिलिपि डीसीआर को प्रसारण के लिए भेज दी गई है और सभी अधिकारियों को इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सख्ती का संदेश लेडी सिंघम के इस आदेश को पुलिस विभाग में अनुशासन और त्वरित कार्यप्रणाली लागू करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *