राजकीय मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य बेलबींइग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशों के क्रम में महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर अंबेडकर नगर में 23 अप्रैल को मानसिक स्वास्थ्य एवं वेलबींइग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र- छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें अवसाद (डिप्रेशन) से बाहर निकालने तथा सकारात्मक विचार विकसित करने के उपाय के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानसिक विशेषज्ञ डॉ0 अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक तनाव एवं नकारात्मक विचार की समस्या तेजी से बढ़ रही है ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आत्महत्या जैसी गंभीर प्रवृत्तियों को रोकने से सही मार्गदर्शन और संवाद बहुत जरूरी है। साथ ही विशेषज्ञ डॉ0 पारुल यादव ने इसके लिए विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ द्वारा परामर्श व काउंसलिंग के लिए प्रेरित भी किया। इस कार्यक्रम में जनपद के सुंदरलाल रामा नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं द्वारा भरपूर उत्साह देखा गया, जहां छात्रों ने अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया तथा जिसमें उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न व उनकी समस्याओं को जानने का अवसर भी दिया गया। जिनका संतोषजनक समाधान उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ0 अमित कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ0 अमित गुप्ता एवं डॉ0 पारुल यादव एवं नर्सिंग ऑफिसर, लिपिक वर्ग से अरविंद त्रिपाठी, प्रशांत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार एवं नर्सिंग संवर्ग से सीमा, सोनमती, नीलम देवी, आभा दीक्षित, सुमन शर्मा एवं काउंसलर विनोद कनौजिया, स्टाफ नर्स अनुराग त्रिपाठी, डाटा मैनेजर स्वीटी शर्मा, आउटसोर्स कर्मचारी चंचल, सुरेश भी कार्यक्रम में शामिल रहे। इस कार्यक्रम की सफलता से यह स्पष्ट है कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने व सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *