साफ-सफाई के विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के जैतूपुर गांव में साफ-सफाई को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, जैतूपुर निवासी रणजीत सिंह पुत्र बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने महरुआ थाने में शिकायत दी कि 24 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे वह अपने घर पर परिवार के साथ साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और सफाई करने से मना करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि इस हमले में उसे और उसके चचेरे भाई को गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

महरुआ थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर अवनीश सिंह, विनय सिंह, अमित सिंह और आनंद सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

सीयूईटी 2026 में बभनान की बेटियों का जलवा, ऑल इंडिया रैंक में प्रथम व तृतीय स्थान

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बभनान, बस्ती। आचार्य नरेंद्र देव किसान महाविद्यालय, बभनान (गोंडा) की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय…


Spread the love

तेजस फीलिंग स्टेशन पर मनमानी, प्रशासनिक आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती। जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर इन दिनों अव्यवस्था चरम पर पहुंच गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पेट्रोल पंप बदइंतजामी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *