गोमती मित्रों ने निकाला नदी से कुंतलों कचरा, टूटी मूर्तियां, कलश, कांच के टुकड़े और पुराना कपड़ा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर।
गोमती मित्र मंडल ने रविवार 26 अप्रैल का साप्ताहिक श्रमदान परिसर की सफाई के साथ-साथ मुख्य रूप से नदी के अंदर से कचरा निकालने के लिए किया,इस प्रक्रिया में पांच छः गोमती मित्रों के पैरों में और हाथों में कांच के टुकड़े,लोहे की कील,कलश के टुकड़े धंसने से गंभीर चोटे भी आईं लेकिन हिम्मत न हारते हुये ढाई घंटे तक लगातार प्रयास करके लगभग ढाई कुंतल कचरा नदी से निकाला।

जिसमें पुरानी टूटी-फूटी मूर्तियां,कलश,कांच के टुकड़े,फोटो फ्रेम,पुराने कपड़े निकले। लोगों ने नदी को कूड़ा घर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है सारा कबाड़ बस नदी में डालो,जीवन दायिनी का जीवन खुद संकट में है,गोमती मित्र अपील ही कर सकते हैं झगड़ा नहीं कुछ प्रशासनिक अदूरदर्शिता भी है।


श्रमदान प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,दाऊ जी,मुन्ना पाठक,राकेश सिंह दद्दू,राकेश मिश्रा,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अजय प्रताप सिंह,रुद्रा विश्व दीप,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,आलोक तिवारी,अभय मिश्रा,आयुष सोनी,रामू सोनी,तुषार अग्रहरि आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *