शराब ठेकों के पास बढ़ती वारदातें! दिव्यांग की संदिग्ध मौत, युवक की हालत नाजुक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी अम्बेडकरनगर।
अहिरौली थाना क्षेत्र में शराब के ठेकों के आसपास लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। रविवार रात एक के बाद एक दो गंभीर घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहली घटना अहिरौली थाना से कुछ दूरी पर स्थित भिउरा देसी शराब ठेके के पास की है, जहां सोमवार सुबह एक दिव्यांग व्यक्ति का शव उसकी व्हीलचेयर पर पड़ा मिला। मृतक के मुंह, नाक और कान से खून बह रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, मृतक की पहचान और घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दूसरी घटना कटेहरी क्षेत्र के देसी शराब ठेके के पास की है, जहां मदनगढ़ निवासी 27 वर्षीय सोनू गंभीर हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया। वहां से भी स्थिति नियंत्रण में न आने पर उसे केजीएमयू लखनऊ भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बनी हुई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अहिरौली थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अपराध तेजी से बढ़े हैं। शराब ठेकों के आसपास अराजक तत्वों की सक्रियता और नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस और असामाजिक तत्वों के बीच मिलीभगत की भी आशंका जताई है।
इस संबंध में अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *