जीवित महिला को मृत दिखाकर, राशन से वंचित परिवार—प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर (अम्बेडकरनगर) जनपद के तहसील आलापुर अंतर्गत विकास खंण्ड जहाँगीरगंज के ग्राम पंचायत देवरिया पंण्डित से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शारदा पत्नी योगेंद्र को खाद्य एवं रसद विभाग के रिकॉर्ड में मृत दर्शा दिया गया है, जबकि वह जीवित हैं। इस गंभीर त्रुटि के चलते लगभग महीनों से परिवार को राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, शारदा देवी राशनकार्ड की मुखिया हैं, लेकिन विभागीय अभिलेखों में उन्हें मृत घोषित कर दिए जाने के कारण न तो उनका राशनकार्ड बन पा रहा है और न ही उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला अनाज प्राप्त हो रहा है। इससे परिवार के सामने खाद्यान्न संकट खड़ा हो गया है।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है और वे जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही और रिकॉर्ड अपडेट न होने के कारण गरीब परिवारों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द सुधार की मांग उठ रही है, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके। प्रकरण में खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने बताया की आधार कार्ड कयी योजनाओं से लिंक है कहीं से मिस्टेक हो गया होगा प्रधान जी और आवेदिका आए थे उनसे डाक्यूमेंट्स माँगा गया है सही करवा दिया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *