नवागत जिलाअधिकारी का भव्य स्वागत व्यापारियों को बड़ी राहत पंजीयन सीमा बढ़ने पर जताया आभार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर।जनपद में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री श्री रविंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद सुल्तानपुर के केंद्रीय एवं बाजार पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह को पुष्प गुच्छ माला एवं चित्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को एक धन्यवाद ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में खाद्य पदार्थ व्यापारियों की पंजीयन सीमा बारह लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड रुपए वार्षिक टर्नओवर किए जाने के निर्णय को ऐतिहासिक और व्यापारी हितैषी बताया पहले जहां 12 लाख से अधिक टर्नओवर पर लगभग 2000 का लाइसेंस अनिवार्य था। वहीं अब नए नियम के तहत 1.5 करोड़ तक कारोबार करने वाले व्यापारी मात्र ₹100 में पंजीयन करा सकेगें। इससे प्रदेश में लाखों छोटे एंव मध्यम वर्गीय व्यापारियों को सीधी आर्थिक व प्रशासनिक राहत मिलेगी।

बैठक के दौरान व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। प्रदेश महामंत्री श्री रविंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय से उनके पूर्व में भी विभिन्न विभागों में कार्यकाल के दौरान संपर्क रहा है। और उन्होंने कई पवित्र समस्याओं का त्वरित समाधान कराया है ।उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है ।कि उन्हें ऐसा कर्मठ जिलाधिकारी मिला है।

जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा। कि व्यापार से जुड़ी समस्याओं के व्यावहारिक समाधान हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सतत संवाद रखा जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग की अपील भी की।इस मौके पर जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता जयप्रकाश मिश्रा संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव जिला महामंत्री गजेंद्र बहादुर सिंह हरकेश पांडे नरेंद्र अग्रहरि अरविंद गुप्ता विभव बरनवाल घनश्याम जयसवाल सत्यनारायण मोदनवाल राजेंद्र कसौधन मुकेश अग्रहरि दीपक अग्रहरि मोहम्मद सुफियान नियाज सुशील बरनवाल सहित जनपद के 70बाजारों के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *