ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं समृद्ध होने पर कम होगा मृत्यु दर – डॉक्टर वीके वर्मा

Spread the love

बस्ती। जनपद के प्रख्यात व ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉक्टर वी.के. वर्मा ने महादेवा चौराहे पर शांति मेडिकल सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरान्त क्षेत्रीय गण मान्यों को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवायें जितनी ज्यादा समृद्ध होंगी मृत्युदर उतना ही कम होंगी इसके साथ ही रोगियों और तीमारदारों का खर्च भी कम होगा। डॉक्टर वीके वर्मा ने कहा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में आने वाले हर व्यक्ति के भीतर सेवा भाव का होना जरूरी है उन्होने कहा कि तमाम मामलों में प्राथमिक उपचार अति महत्वपूर्ण होता है और न मिलने पर असमय मौतें हो जाती हैं किन्तु समय से प्राथमिक उपचार मिले तो लोगों की जानें बंचाई जा सकती हैं।

मेडिकल सेण्टर के संस्थापक डॉक्टर उमाकांत वर्मा ने ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉक्टर वीके वर्मा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्होने कहा कि मेडिकल सेण्टर से दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता और लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जायेगा उन्होने क्षेत्र वासियों से सहयोग की अपील भी किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मानस स्वर्णकार, चन्द्रेश्वर मणि त्रिपाठी, इंजी. केसी चौधरी, अरविन्द चौधरी, अजय चौधरी, अनिरूद्ध चौधरी, डा. रामपाल चौधरी, परवेज आलम, विमल चौधरी, उदयभान चौधरी, रविन्द्र यादव, योगेन्द्र चौधरी, विकास चौधरी, महावीर चौधरी, प्रशान्त चौधरी, आनंद चौधरी, नंदलाल, संदीप यादव, प्रेमचंद यादव, प्रमोद यादव तथा शंभू यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *