प्यार, पछतावा और परिवार के बीच फंसी जिंदगी!चार बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई महिला अब लौटना चाहती घर

Spread the love

रिश्तों का उलझा मामला बना चर्चा का विषय, वर्तमान पति पर प्रताड़ना और धमकी के आरोप

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हाफिज लगड़ी में एक पारिवारिक विवाद और प्रेम प्रसंग का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव में रिश्तों, प्रेम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उलझी एक महिला की कहानी अब सामाजिक बहस का कारण बन गई है।

बताया जा रहा है कि विगत वर्षों महिला अपने चार बच्चों और पहले पति को छोड़कर पड़ोसी युवक, जिसे ग्रामीण रिश्ते में देवर बताते हैं, के साथ चली गई थी। दोनों ने कथित रूप से कोर्ट मैरिज कर ली और परदेश में रहने लगे। उस समय महिला के छोटे-छोटे बच्चे मां से अलग हो गए थे। ग्रामीणों के अनुसार महिला की बड़ी संतान अब करीब 17 वर्ष की हो चुकी है।

महिला के अनुसार समय बीतने के साथ महिला अब अपने बच्चों और पुराने परिवार के पास लौटना चाहती है। बताया जा रहा है कि बच्चों की याद और पारिवारिक मोह के चलते वह पहले पति के पास आने की कोशिश कर रही थी। लेकिन वर्तमान पति इस बात के लिए तैयार नहीं है। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

ग्रामीणों के मुताबिक हाल ही में महिला कहीं जाने के लिए टैम्पू से निकल रही थी, तभी वर्तमान पति ने उसे बीच रास्ते रोक लिया। आरोप है कि उसने महिला को टैम्पू से नीचे खींच लिया, जिससे महिला के साथ-साथ वह खुद भी चोटिल हो गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला केवल वैवाहिक विवाद तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब महिला खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। महिला को वर्तमान पति से खतरे की आशंका भी बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस स्तर पर क्या कार्रवाई हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

गांव में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग इसे रिश्तों में जल्दबाजी और भावनात्मक फैसलों का परिणाम बता रहे हैं। सामाजिक जानकारों का कहना है कि ऐसे मामलों में सबसे ज्यादा असर बच्चों के भविष्य और मानसिक स्थिति पर पड़ता है, क्योंकि पारिवारिक टूटन का दर्द लंबे समय तक बना रहता है।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *