अर्टिगा कार ने बैटरी चालित ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, चालक व सहायक गंभीर घायल

Spread the love

अम्बेडकरनगर।
महरुआ-अकबरपुर मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बैटरी चालित ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक मोनू सिंह पुत्र सुरेन्द्र प्रताप निवासी टेमा थाना भीटी और उसका सहायक दीपांशु पुत्र रमेश निवासी समर सिंहपुर थाना भीटी गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महरुआ-अकबरपुर मार्ग पर बैटरी चालित ऑटो रिक्शा अपने गंतव्य अकबरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही अर्टिगा कार यूपी 32 QH2987 जिसे भीटी थाना क्षेत्र के महापारा गांव निवासी प्रेम प्रकाश पुत्र राम भवन चल रहा था,ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े।


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में ऑटो रिक्शायूपी45बीटी7105 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
महरूआ पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *