चाचा ने भतीजे पर की फायरिंग, हाथ में गोली लगने से घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)। महरुआ थाना क्षेत्र के सिलवट गांव में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव निवासी रुद्र प्रताप सिंह उर्फ जिलेदार सिंह ने अपने भतीजे शुभम सिंह पर असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।


फायरिंग के दौरान गोली शुभम सिंह के हाथ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल युवक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *