लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सम्मनपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, चारों न्यायालय भेजे गए

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्मनपुर पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना सम्मनपुर में ग्राम शरीफपुर निवासी अकील पुत्र हबीबुल्लाह की तहरीर पर मुकदमा संख्या 111/2026 धारा 191(2), 115(2) एवं 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि साहिल पुत्र शकील अहमद अपने साथियों मोहम्मद याशीन, मोहम्मद जमशेद और गुलाम रसूल के साथ बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम लखनिया के सुनील कुमार, दीपचंद, अंकित और सत्यम ने बांस व लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल साहिल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

घटना के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार सुबह करीब पांच बजे मुखबिर की सूचना पर थाना सम्मनपुर पुलिस ने पट्टी-बरियावन मार्ग स्थित मेलहिया बाग के पास कल्याणपुर संपर्क मार्ग तिराहे से चारों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील कुमार (30 वर्ष), दीपचंद (22 वर्ष), अंकित (23 वर्ष) एवं सत्यम (19 वर्ष), सभी निवासी ग्राम लखनिया थाना सम्मनपुर शामिल हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आशीष कुमार यादव, कांस्टेबल कृष्णचंद यादव, अखिलेश यादव, विशाल शर्मा, सुधीर अंचल तथा रिक्रूट कांस्टेबल सुयश द्विवेदी और अजमल हुसैन शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *