राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब शाम 4 बजे तक होगी ओपीडी, मरीजों को मिलेगी राहत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। बढ़ते मरीजों की संख्या और जनहित को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ओपीडी का समय बढ़ाकर अब शाम 4 बजे तक कर दिया है। इस निर्णय से दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ0 मुकेश यादव ने कहा कि किसी भी मरीज को बिना इलाज कराए वापस नहीं लौटने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। कई मरीज दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचते हैं, लेकिन समय के अभाव में उन्हें बिना इलाज वापस लौटना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए प्रशासन ने ओपीडी का समय बढ़ाने का फैसला लिया है।

प्रधानाचार्य ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह जनहित में लिया गया है ताकि अधिक से अधिक मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। मरीजों और उनके परिजनों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि ओपीडी का समय बढ़ने से अब उन्हें इलाज के लिए जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *