भतीजे को गोली मारकर घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महरुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना महरुआ पुलिस टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के चपरापुर मोड़ के पास से अभियुक्त ऋषभपाल सिंह उर्फ जिलेदार सिंह पुत्र देवव्रत सिंह, निवासी ग्राम सिलावट, थाना महरुआ को गिरफ्तार किया।


जिलेदार सिंह ने मिट्टी खनन के विवाद में अपने भतीजे शुभम सिंह उर्फ आशुतोष प्रताप सिंह को गोली मारकर जानलेवा हमला किया था परन्तु संयोग बस गोली शुभम सिंह के बाएं हाथ में लगी थी।


अभियुक्त के विरुद्ध थाना महरुआ में मुकदमा अपराध संख्या 96/2026 धारा 109(1)/61(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ एवं अभिलेखों की जांच में अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध पूर्व में मारपीट, बलवा और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।


गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक छवु चौधरी, उपनिरीक्षक बलवंत कुमार, कांस्टेबल प्रशांत पाण्डेय तथा कांस्टेबल किशन पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *