लोककला के रंग में रंगा अम्बेडकर नगर सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमते रहे दर्शक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।जनपद के विकासखंड भीटी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगरा में भारतीय लोक संस्कृति और परम्पराओं को जीवंत करने के उद्देश्य से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के रिपेट्री अनुदान के अंतर्गत पंडित दयाशंकर पांडे सेवा संस्थान बभनैया (पश्चिम )नगर पंचायत दोस्तपुर सुल्तानपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोक कला के विविध रंग देखने को मिले।


कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीत लोक नृत्य भजन नाटक सोहर और बधाई गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से भारतीय संस्कृति समृद्धि परंपरा का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। जिससे पूरा वातावरण संस्कृत रंगों में शराबोर हो गया।


कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रसिद्ध लोक कलाकार अनीता शर्मा एवं उनकी टीम ने लोकगीत झांकी और लोक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं कलाकारों की प्रस्तुति के दौरान दर्शक भाव विभोर होकर भारतीय संस्कृति की मिठास में डूबे नजर आए। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश ने किया।


समापन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने लोक कलाकारों संगीत प्रेमियों एवं उपस्थित जन समूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान और गौरव है। लोक कला और संगीत हमारी विरासत के अमूल्य रत्न हैं। जिन्हें संरक्षित रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति जड़ों से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।


इस अवसर पर कृपा शंकर मिश्रा मुन्नीलाल प्रदीप कुमार अरुण त्रिपाठी लालता प्रसाद रुचि सौरभ रानी राहुल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *