शिक्षक संघ एकजुट ने एमएलसी चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी घोषित किया

Spread the love

30 जुलाई को डीआईओएस कार्यालयों पर धरने का ऐलान

अवधी खबर संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को लालबाग स्थित संगठन कार्यालय में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने की और संचालन प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने किया। सर्वसम्मति से लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सोहनलाल वर्मा, गोरखपुर-फैजाबाद से राजीव यादव तथा आगरा से रणविजय सिंह को संगठन का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।

पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटों का कार्यकाल सितंबर में खत्म हो रहा है। इन कुल 11 रिक्त सीटों पर संगठन चुनाव लड़ेगा। शेष सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा जुलाई में की जाएगी।


बैठक में प्रदेश भर से आए सैकड़ों शिक्षकों ने लंबित मांगों पर नाराजगी जताई। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी समस्याओं के प्रति उदासीन है। प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने कहा कि सेवा सुरक्षा, स्थानांतरण, पुरानी पेंशन और चिकित्सा सुविधाओं पर सरकार का रवैया निराशाजनक है। गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों से जनगणना और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे गैर-शैक्षणिक कार्य कराए जाते हैं, लेकिन प्रतिकर अवकाश नहीं दिया जाता।


संगठन ने कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था लागू करने, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाने, पुरानी पेंशन वाले शिक्षकों का एनपीएस अंशदान जीपीएफ में ट्रांसफर करने और सत्र 2026-27 के लिए स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की।
सोहनलाल वर्मा ने कहा कि उपेक्षात्मक नीतियों से शिक्षकों में व्यापक असंतोष है। मांगें न मानी गईं तो लोकतांत्रिक आंदोलन तेज होगा।

निर्णय लिया गया कि 30 जुलाई को प्रदेश के सभी डीआईओएस कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि अनदेखी जारी रही तो व्यापक आंदोलन होगा।
बैठक में डॉ. हरि प्रकाश यादव, उपेन्द्र वर्मा, प्रमोद कुमार पाठक, पवन कुमार यादव, बिरजू सरोज सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *