पीडीए महापंचायत का आयोजन, सामाजिक न्याय और संविधान बचाने का लिया संकल्प

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। मुलायम सिंह यादव महिला महाविद्यालय, जलालपुर में शनिवार को हाजी कमर हयात अंसारी के संयोजन में पीडीए पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक महापंचायत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने की, जबकि संचालन केशवम पटेल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा पीडीए समाज की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना होगा।
महापंचायत में प्रमुख रूप से सांसद लालजी वर्मा, पूर्व सदस्य विधान परिषद विशाल वर्मा, राजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की।

इसके अलावा डॉ. राजेश सिंह, अनीसुर्रहमान, आलोक यादव, सीमा यादव, अखिलेश यादव, किरदार मेहंदी, संदीप वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, जलालपुर, सत्य प्रकाश यादव, मुजीब अहमद सोनू, हाजी अकमल, जुगनू, मोहम्मद सईम, अंकुश पटेल, संतोष वर्मा, विवेक वर्मा, रघुनाथ यादव, साद सिद्दीकी, पिंकी किन्नर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के अंत में आयोजक हाजी कमर हयात अंसारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। महापंचायत में सामाजिक समरसता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।


Spread the love

Related Posts

पति पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न…


Spread the love

सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *