अवैध लकड़ी तस्करी में 4 गिरफ्तार, पिकअप वाहन सीज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।जनपद में वन संपदा की सुरक्षा और अवैध कटान पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भीटी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन और बिना परमिट के लकड़ी परिवहन करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह के नेतृत्व में भीटी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने सोमवार की रात्रि लगभग 10:40 बजे एक पिकअप वाहन को घेराबंदी कर रोका।

तलाशी के दौरान वाहन में लदी 20 अदद आम और 7 अदद महुआ की लकड़ियाँ बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान चालक और अन्य आरोपी लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई भी वैध परमिट या कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने कप्तान सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह ग्राम अर्जुनपुर, थाना अहिरौली, रामचन्द्र यादव ग्राम भोजपुर, थाना भीटी, धर्मेन्द्र कुमार निषाद ग्राम सुबराहा परवरभारी, थाना भीटी, मोहम्मद आमीन बैगमगंज मकबरा, लालबाग, थाना कैण्ट, अयोध्या को गिरफ्तार किया है।

थाना भीटी पुलिस ने मामले में त्वरित विधिक कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम तथा ट्रांजिट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित प्रभाकर राय, हेड कांस्टेबल शैलेश यादव, कांस्टेबल हरिविष्णु बघेल तथा कांस्टेबल आलोक कुमार शामिल रहे। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *