संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, इलाके में शोक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मथानी नोनरा में सोमवार शाम एक 32 वर्षीय युवक का शव चक मार्ग के किनारे पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुकेश 32 वर्ष पुत्र मनीराम के रूप में हुई है। मुकेश अपने मामा धर्मराज के यहाँ रहकर उनका हाथ बंटाता था। परिजनों ने बताया कि मुकेश सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। शाम करीब 5 बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर चक मार्ग के किनारे उसका शव पाया गया।

सूचना मिलते ही महरुआ थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत, उप निरीक्षक राजकुमार यादव और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

मुकेश की असामयिक मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है। मृतक के बड़ा भाई राकेश, मां छिनका देवी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण युवक को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा होगा, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
इस संबंध में महरुआ थाना अध्यक्ष का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *