संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद, इलाके में शोक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।महरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मथानी नोनरा में सोमवार शाम एक 32 वर्षीय युवक का शव चक मार्ग के किनारे पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुकेश 32 वर्ष पुत्र मनीराम के रूप में हुई है। मुकेश अपने मामा धर्मराज के यहाँ रहकर उनका हाथ बंटाता था। परिजनों ने बताया कि मुकेश सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। शाम करीब 5 बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर चक मार्ग के किनारे उसका शव पाया गया।

सूचना मिलते ही महरुआ थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत, उप निरीक्षक राजकुमार यादव और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

मुकेश की असामयिक मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है। मृतक के बड़ा भाई राकेश, मां छिनका देवी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण युवक को दिल का दौरा पड़ा होगा, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
इस संबंध में महरुआ थाना अध्यक्ष का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

तेज रफ्तार का कहर कार पेड से टकरा कर खेत में गिरी, महिला घायल अफरा तफरी का माहौल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर।जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर माधव पुर के पास टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित…


Spread the love

औषधि निरीक्षक का तबादला, बलरामपुर में मिली नई तैनाती

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनहित में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में तैनात औषधि निरीक्षक…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *