अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनहित में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में तैनात औषधि निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें अब जनपद बलरामपुर में औषधि निरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।




