पत्रकारिता की गरिमा बनाये रखते हुए निर्भीक होकर पत्रकारिता करें:- ग्रापए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

भीटी अंबेडकरनगर। तहसील भीटी एवं तहसील अकबरपुर के पत्रकारों को मिला परिचय पत्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने दोनों तहसील अध्यक्षो को परिचय पत्र दिया और संगठन पर चर्चा किया और सभी पदाधिकारियों को कार्ड वितरित किया गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई भीटी की बैठक महरूआ गोला बाजार में विशाल टेंट हाउस में दिन में 11:00 बजे संपन्न हुई।

बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं अयोध्या मंडल के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार शरीफ मसूदी मौजूद रहें। जहां पत्रकार हितों पर चर्चा-परिचर्चा की गई और पत्रकारों की समस्याओं पर विचार-विमर्श कर रणनीति तय की गई। इस मौके पर पत्रकारों को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने संगठन का परिचय पत्र पहनाकर सम्मानित किया।पत्रकारों को सम्मानित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखें और निर्भीक होकर पत्रकारिता करें।संगठन

हमेशा पत्रकारों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। अयोध्या मंडल संरक्षक शरीफ मसूदी ने पत्रकारों को आशीर्वाद दिया और आस्वस्त किया कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पत्रकार अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़े। पत्रकारों के हर समस्या के समाधान के लिए संगठन उनके साथ खड़ा है। साथ ही साथ पत्रकारों को एकजुट रहने का आवाहन किया। इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन भीटी के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह, उपाध्यक्ष मनीषा विश्वकर्मा, जिला महामंत्री मनोज मद्धेशिया, रविंद्र सिंह, संतोष सिंह, कृष्णा सिंह, विनय सिंह, अशोक कुमार मिश्र, संतराम विश्वकर्मा, इंद्रेश कुमार मिश्र, पूनम तिवारी, वीरेंद्र कुमार मिश्रा आदि पत्रकार मौके पर मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

दलित चौपाल के जरिए संगठन विस्तार का किया आह्वान, सांसद अरुण भारती का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा रविवार को अयोध्या जनपद के बारून बाज़ार चौराहा स्थित प्रिया रिसोर्ट एवं लॉन में दलित चौपाल का आयोजन किया गया।…


Spread the love

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।अहिरौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *