रक्षामंत्री का जन्मदिन वृद्धाश्रम में सेवा कार्य के साथ मनाया, बुजुर्गों को बांटे फल व मिष्ठान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भारत के रक्षामंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर शुक्रवार को जनपद के दहीरपुर स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामाशंकर सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान एक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें राजनाथ सिंह के सार्वजनिक जीवन, राजनीतिक योगदान, सादगी और राष्ट्रसेवा पर विस्तार से विचार व्यक्त किए गए। संगोष्ठी का संचालन भी किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजितराम त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया, पूर्व जिलामंत्री रामचंद्र उपाध्याय, पूर्व जिलामंत्री डॉ. संजय सिंह, पूर्व सभासद नगर पालिका परिषद अकबरपुर लालजी मिश्रा, धीरज सिंह, कुलदीप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व को देश के लिए प्रेरणादायी बताया।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *