सौ रुपए नहीं देने पर युवक और उसके भाई से मारपीट, घर-दुकान में तोड़फोड़; तीन पर मुकदमा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में सौ रुपए की मांग पूरी न होने पर एक युवक और उसके भाई के साथ मारपीट तथा घर और दुकान में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर महरुआ पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नसीरपुर निवासी चन्द्रभान पुत्र स्वर्गीय सालिक राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 9 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे वह रामपुर नौनिहाल स्थित अपनी दुकान बंद कर रिक्शे से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के चन्दन पुत्र लालमन, शिवा पुत्र पंकज तथा अजय पुत्र कल्लू (सुरेश) ने उनका रिक्शा रोक लिया और सौ रुपए की मांग करने लगे।


पीड़ित का आरोप है कि रुपये देने से इनकार करने पर तीनों आरोपित गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई रमाभोजीत को भी आरोपितों ने पीट दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।


तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद आरोपी पीड़ित के घर पहुंच गए, जहां उन्होंने दोबारा मारपीट की और घर व दुकान में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।


महरुआ पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *