सड़क या निजी जमीन? दो पक्ष आमने-सामने, अतिक्रमण और भू-माफियाओं के आरोपों से गरमाया मामला

Spread the love

एक पक्ष ने रास्ता बंद करने का लगाया आरोप, दूसरे ने बाउंड्रीवाल तोड़ने व मारपीट की मुख्यमंत्री से की शिकायत; नगर पालिका ने दोनों पक्षों से मांगे अभिलेख

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र की मानस नगर कॉलोनी में सड़क और भूमि विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर कॉलोनी के सैकड़ों निवासियों ने संपर्क मार्ग पर कथित अवैध अतिक्रमण कर दीवार खड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, वहीं दूसरे पक्ष ने खुद को भू-माफियाओं का शिकार बताते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।


कॉलोनीवासियों का कहना है कि प्रिंस कुमार पुत्र राम प्रसाद ने जलालपुर रोड और मालीपुर रोड को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर दीवार खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। उनका दावा है कि इससे करीब 100 मकानों के लगभग 500 लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। साथ ही नगर पालिका की पेयजल पाइपलाइन और प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य भी बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।


दूसरी ओर, प्रिंस कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गाटा संख्या 1502 स्थित उनकी निजी भूमि पर बनाई गई बाउंड्रीवाल को 12 जुलाई को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज की गई, जान से मारने की धमकी दी गई तथा मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


इस संबंध में अकबरपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि विवादित प्रकरण में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल सड़क और भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। अब पूरे मामले में नगर पालिका प्रशासन की जांच और राजस्व अभिलेखों के आधार पर होने वाले निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। दोनों पक्षों के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


Spread the love

Related Posts

आयुर्वेदिक कार्यालय में मनमानी का बोलबाला, बिना सूचना गायब रहते हैं बड़े बाबू

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की मनमानी…


Spread the love

सरकारी खरीद केंद्रों पर परिवहन की सुस्त रफ्तार, गोदामों में डंप गेहूं की गुणवत्ता पर मंडराया संकट

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले के विभिन्न बी-पैक्स और सहकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के बाद परिवहन की घोर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *