रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

जिलाधिकारी से की थी रास्ता खुलवाने और गड्ढा पाटने की मांग, आज तक नहीं हुई सुनवाई

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम हबीबपुर कुतुब (दरियापुर) के ग्रामीणों द्वारा रास्ते पर कथित अवैध कब्जा और गड्ढा खोदकर आवागमन बाधित किए जाने की शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीण नीरज कुमार, विनय कुमार, प्रीति, दीपक , शिखा, कमलेश कुमारी समेत अन्य लोगों ने 22 जून 2026 को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। रास्ते पर गड्ढा खोद देने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। साथ ही नाली का पानी भी नहीं निकल पा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि विरोध करने पर मारपीट और फौजदारी की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध कब्जा हटवाने, गड्ढा भरवाकर रास्ता खुलवाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।

ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत दिए लगभग एक माह का समय बीत जाने के बावजूद न तो कब्जा हटाया गया और न ही रास्ता बहाल कराया गया है। इससे लोगों को प्रतिदिन आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जबकि उस समय जिलाधिकारी ने कोतवाली टांडा, थाना अलीगंज व खंड विकास अधिकारी टांडा को तत्काल निर्देशित करते हुए अतिक्रमण हटवाये जाने का निर्देश दिया था। लेकिन अभी तक अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाया है ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

वही जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी टांडा से दूरभाष के माध्यम से वार्ता किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि रास्ते की नाप नायब तहसीलदार पुलिस की उपस्थिति में किया जा चुका है। बगल के कुछ किसानों का कहना है कि उनके खेत का रकबा कम है। जिसके लिए धारा 24 में जाने के लिए नायब तहसीलदार ने कहा है, जल्द ही रास्ते पर मिट्टी या राविश गिरवाकर रास्ते को सुचारू रूप से संचालित करा दिया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *