न्यायालय के स्टे आदेश के बावजूद कब्जे का प्रयास, मारपीट व धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज

Spread the love

रासलपारा गांव का मामला, पीड़ित की तहरीर पर भीटी पुलिस ने शुरू की जांच

अवधी खबर से प्रमोद वर्मा की रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर।

भीटी थाना क्षेत्र के रासलपारा गांव में न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर कब्जे का प्रयास, गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भीटी पुलिस ने महिला समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाँव निवासी राधेश्याम पुत्र केशई की तहरीर के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव के उमेश, दुर्गेश, संदीप, रामसूरत, प्राणपति समेत अन्य लोग एकजुट होकर उनकी विवादित भूमि पर पहुंचे और वहां लगी सरिया तथा ईंटें उखाड़ने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट के लिए दौड़ा लिया तथा दोबारा सामने आने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि उक्त भूमि का मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया गया है, इसके बावजूद विपक्षी पक्ष ने मौके की स्थिति बदलने का प्रयास किया।

राधेश्याम ने घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी थी। बाद में उन्होंने भीटी थाने में तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का दावा है कि घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी उनके पास मौजूद हैं।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *